Search

 
 
 

Saraikela News: आजसू का सरायकेला में प्रमंडल स्तरीय बैठक, संगठनात्मक मजबूती पर जोर

सरायकेला टाउन हॉल में रविवार को आजसू पार्टी की ओर से कोल्हान प्रमंडल स्तरीय बैठक सह सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन में सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम जिलों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए.
 

Saraikela: सरायकेला टाउन हॉल में रविवार को आजसू पार्टी की ओर से कोल्हान प्रमंडल स्तरीय बैठक सह सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन में सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम जिलों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए. कार्यक्रम के माध्यम से संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई.


इस मौके पर सम्मेलन को संबोधित करते हुए आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने संगठनात्मक मजबूती पर विशेष जोर दिया. उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि एसआईआर प्रक्रिया के तहत बीएलओ-2 के लिए नामों का संग्रहण निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए. उन्होंने स्पष्ट कहा कि 20 जून तक हर हाल में सभी नाम जमा करने की समय-सीमा का पालन किया जाए, ताकि संगठनात्मक कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए.

 

सुदेश महतो ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को गांव-गांव और बूथ स्तर तक सक्रिय रहकर संगठन को मजबूत बनाना होगा. उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया. कार्यक्रम में तीनों जिलों के वरिष्ठ पदाधिकारी, प्रखंड एवं पंचायत स्तर के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही