Search

 
 
 

Chaibasa News: बड़ाजामदा-गुवा रेललाइन किनारे युवक का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

पश्चिमी सिंहभूम जिला के बड़ाजामदा-गुवा रेललाइन पर रविवार को रेल पटरी किनारे एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. घटना बड़ाजामदा थाना क्षेत्र के रेल पोल संख्या 3907जी/8जी के समीप की है.
 

Amit Kumar

Nowamundi: पश्चिमी सिंहभूम जिला के बड़ाजामदा-गुवा रेललाइन पर रविवार को रेल पटरी किनारे एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. घटना बड़ाजामदा थाना क्षेत्र के रेल पोल संख्या 3907जी/8जी के समीप की है. शव होने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई. सूचना मिलने के बाद बड़ाजामदा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. 

 

मृतक की पहचान ओडिशा के मयूरभंज जिले के घाघरबेड़ा थाना क्षेत्र स्थित नक्सरा गांव निवासी अशोक कुमार गिरी,पिता भागो गिरी के रूप में हुई. युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई और घर का माहौल गमगीन हो गया.

 

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन की चपेट में आने से हुई दुर्घटना प्रतीत हो रहा है. हालांकि युवक किन परिस्थितियों में रेल पटरी तक पहुंचा और उसकी मौत कैसे हुई. इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है. पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए तथा कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया. थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही