Search

 
 
 

Saraikela News : कांड्रा रेलवे स्टेशन की बदलेगी सूरत, डीआरएम ने किया निरीक्षण

डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया. उन्होंने स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों व यात्री सुविधाओं का जायजा लिया.
 
कांड्रा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते डीआरएम तरुण होरिया व अन्य.

Saraikela : चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण होरिया ने बुधवार को सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया. उन्होंने स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों व यात्री सुविधाओं का जायजा लिया. कांड्रा जंक्शन से जुड़ी थर्ड व फोर्थ लाइन परियोजना की प्रगति की समीक्षा भी की. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को परियोजना को निर्धारित समय के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया.

 

डीआरएम ने स्टेशन परिसर में साफ-सफाई, प्लेटफॉर्म की स्थिति, टिकट काउंटर, शौचालय, पेयजल व्यवस्था तथा आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं का भी जायजा लिया. यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की और आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए. बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्टेशन पर पेयजल व अन्य जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता पर विशेष जोर दिया.

 

निरीक्षण के बाद डीआरएम तरुण होरिया ने बताया कि कांड्रा जंक्शन के समग्र विकास के लिए विशेष योजना तैयार की जा रही है. इसके तहत प्लेटफॉर्म की लंबाई बढ़ाने, यात्रियों की सुविधा के लिए लिफ्ट लगाने और स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की योजना है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही