Search

 
 
 

सरायकेला में झामुमो का शक्ति प्रदर्शन, बीएलए-2 कार्यकर्ताओं को मिला प्रशिक्षण

सरायकेला टाउन हॉल में झारखंड मुक्ति मोर्चा की जिला समिति द्वारा बीएलए-2 प्रशिक्षण सह कार्यशाला और संगठन सुदृढ़ीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
 

Saraikela: सरायकेला टाउन हॉल में झारखंड मुक्ति मोर्चा की जिला समिति द्वारा बीएलए-2 प्रशिक्षण सह कार्यशाला और संगठन सुदृढ़ीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया और मतदाता जागरूकता पर जोर दिया गया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झामुमो के केंद्रीय महासचिव और प्रवक्ता विनोद कुमार पाण्डेय ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती निष्पक्ष और त्रुटिरहित मतदाता सूची पर निर्भर करती है. उन्होंने कहा कि बीएलए-2 कार्यकर्ताओं की भूमिका निर्वाचन प्रक्रिया में महत्वपूर्ण है और उन्हें अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में सहयोग करना चाहिए.

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे मतदाताओं के बीच जाकर उन्हें आवश्यक जानकारी दें और यह सुनिश्चित करें कि पात्र लोगों का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो. साथ ही किसी भी त्रुटि का समय पर निराकरण कराया जाए.

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. शुभेन्दु महतो ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता, अनुशासन और जनसंपर्क पर आधारित होती है. उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया.

कार्यशाला के दौरान कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची पुनरीक्षण, पंजीकरण, संशोधन और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई. साथ ही मतदाता जागरूकता अभियान को गांव और बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान किया गया.

इस अवसर पर आदित्यपुर के के.पी. सोरेन, खरसावां के बीरबल सरदार और सरायकेला की सुनिला सुतार सहित सैकड़ों लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की. पार्टी नेताओं ने सभी नए सदस्यों का स्वागत किया.

कार्यक्रम में सांसद जोबा माझी, विधायक सविता महतो, दशरथ गागराई समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही