Search

 
 
 

जमशेदपुर में झामुमो के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को मिला प्रशिक्षण

जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित बिरसा मुंडा टाउन हॉल में झारखंड मुक्ति मोर्चा की पूर्वी सिंहभूम जिला समिति द्वारा बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया.
 

Jamshedpur: जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित बिरसा मुंडा टाउन हॉल में झारखंड मुक्ति मोर्चा की पूर्वी सिंहभूम जिला समिति द्वारा बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित हुआ. 

Uploaded Image

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो के केंद्रीय महासचिव और प्रवक्ता बिनोद कुमार पाण्डेय शामिल हुए. उन्होंने पार्टी नेताओं के साथ शहीदों और आंदोलनकारी नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.

 

प्रशिक्षण शिविर में जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों और नगर शाखाओं से आए बूथ अध्यक्षों एवं बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बिनोद कुमार पाण्डेय ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सतर्क रहने की अपील की. उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से न हटे.

 

उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा नियुक्त बूथ स्तरीय कार्यकर्ता संगठन की महत्वपूर्ण कड़ी होंगे. उनसे नियमित रूप से संपर्क रखा जाएगा और सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी भी ली जाएगी.

 

कार्यक्रम के दौरान तकनीकी विशेषज्ञों की टीम ने ऑडियो-वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से SIR से जुड़ी प्रक्रियाओं और आवश्यक जानकारियों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया. साथ ही जरूरत पड़ने पर हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिया गया.

 

शिविर में ईचागढ़ विधायक सविता महतो, जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, पोटका विधायक संजीव सरदार, घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन समेत कई जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे. कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष सागेन पूर्ति ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला सचिव रतन महतो ने किया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही