Saraikela News : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का काफिला शुक्रवार की शाम सरायकेला-खरसावां जिले के चौका क्षेत्र से एनएच-33 पर गुजर रहा था. इसी दौरान काफिले की एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में उक्त वाहन क्षतिग्रस्त हो गया. अर्जुन मुंडा का वाहन भी हादसे की चपेट में आ गया. हालांकि अर्जुन मंनडा पूरी तरह सुरक्षित हैं.
इसे भी पढ़ें
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब छह बजे अर्जुन मुंडा रांची से जमशेदपुर जा रहे थे. इसी दौरान चौका थाना क्षेत्र के बड़ामटांड़ के पास काफिले के आगे चल रही एक स्विफ्ट कार ने अचानक ब्रेक लगा दिया. इससे पीछे चल रहे वाहनों को भी अचानक ब्रेक लगाना पड़ा. इसीमें काफिले में शामिल एक वाहन दूसरे वाहन से टकरा गया. टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई.
घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. हादसे की सूचना मिलने पर भाजपा नेता आकाश महतो घटनास्थल पर पहुंचे और अर्जुन मुंडा का हालचाल जाना. हादसे में किसी बड़ी जनहानि या गंभीर चोट की सूचना नहीं है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

