Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Saraikela News: सरायकेला में 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान की शुरुआत, LED जागरूकता रथ रवाना

जिले में 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार और जनजागरूकता के उद्देश्य से मंगलवार को समाहरणालय परिसर से उपायुक्त नितिश कुमार सिंह एवं उप विकास आयुक्त रीना हांसदा ने संयुक्त रूप से एलईडी जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
Advertisement
Advertisement
सरायकेला-खरसावां जिले की खबरें

Saraikela: जिले में 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार और जनजागरूकता के उद्देश्य से मंगलवार को समाहरणालय परिसर से उपायुक्त नितिश कुमार सिंह एवं उप विकास आयुक्त रीना हांसदा ने संयुक्त रूप से एलईडी जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान हस्ताक्षर अभियान की भी शुरुआत की गई.

Uploaded Image
कार्यक्रम में उपायुक्त ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और आम लोगों को बालिकाओं के सम्मान, सुरक्षा, शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ दिलाई. साथ ही लिंग भेद, कन्या भ्रूण हत्या और बालिकाओं के प्रति भेदभाव जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने का संकल्प दिलाया. इसके बाद सभी ने हस्ताक्षर अभियान में भाग लेकर बेटियों के सम्मान और समान अधिकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई.

 

इसे भी पढ़ें:


उपायुक्त ने कहा कि समाज की प्रगति बेटियों के सम्मान और शिक्षा पर निर्भर करती है. उन्होंने अभिभावकों से बेटियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और आत्मनिर्भर बनने के अवसर उपलब्ध कराने की अपील की. साथ ही पीसीपीएनडीटी अधिनियम के उल्लंघन या भ्रूण लिंग जांच जैसी अवैध गतिविधियों की सूचना प्रशासन को देने का आग्रह किया.


उप विकास आयुक्त रीना हांसदा ने कहा कि बालिकाओं के प्रति सम्मानजनक और समानतामूलक सोच विकसित करना समय की आवश्यकता है जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर ने बताया कि एलईडी जागरूकता रथ जिले के सभी नौ प्रखंडों में एक-एक दिन भ्रमण करेगा. रथ के माध्यम से एलईडी स्क्रीन पर लघु फिल्में और जागरूकता संदेश दिखाकर लोगों को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, कन्या भ्रूण हत्या निषेध, बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा, पोषण और महिला सशक्तिकरण से संबंधित जानकारी दी जाएगी.


इस मौके पर जिला कल्याण पदाधिकारी गोपी उरांव, सीडीपीओ सुरुचि प्रसाद, महिला पर्यवेक्षिका सविता सिन्हा, नेहा कुमारी समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही