Search

 
 
 

Saraikela News : बुजुर्ग महिला से सोने की चेन छीनकर बाइक सवार युवक फरार

Saraikela News : पीड़िता बावली सेन के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 10:43 बजे दो युवक बाइक से नंद के घर की ओर से घूमते हुए आए. दोनों ने उसे मौसी कहकर बातचीत शुरू की.
 
पीड़ित महिला.

Saraikela News : सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े एक वृद्ध महिला से सोने की चेन छिनतई का मामला सामने आया है. घटना लुपुंगडीह पंचायत के बुरुडूंगरी लेंगडीह गांव की है. बाइक सवार दो युवकों ने वृद्धा के गले से सोने की चेन झपट ली और न्यू बायपास-18 हाईवे की ओर भाग निकले.

 

इसे भी पढ़ें


पीड़िता बावली सेन के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 10:43 बजे दो युवक बाइक से नंद के घर की ओर से घूमते हुए आए. दोनों ने उसे मौसी कहकर बातचीत शुरू की. इसके बाद वे वृद्धा के घर के सामने तालाब के पास पहुंच गए. बातचीत के दौरान ही युवकों ने अचानक उसके गले से सोने की चेन झपट ली. छीना-झपटी में चेन का करीब आधा हिस्सा टूटकर वृद्धा के पास रह गया और आधा लेकर युवक बाइक से फरार हो गए.


वृद्धा के शोर मचाने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और बाइक सवारों का पीछा किया. तब तक वे दूर निकल गए थे. बावली सेन ने बताया कि चेन का वजन करीब 12 ग्राम था. उन्होंने इसे वर्ष 2021 में 66 हजार रुपये में खरीदा था.


घटना की सूचना मिलने पर नीमडीह थाना प्रभारी एसआई रतन लाल मुर्मू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और वृद्धा से पूरी जानकारी ली. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. युवकों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद गांव की महिलाओं में डर का माहौल है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही