Search

 
 
 

Saraikela News: जोनबनी पंचायत भवन के पास कार-बाइक में भिड़ंत, युवक की हालत गंभीर, MGM रेफर

सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोनबनी पंचायत भवन के समीप रविवार को कार और बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.
 

Rajnagar: सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोनबनी पंचायत भवन के समीप रविवार को कार और बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

इसे भी पढ़ें:

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की हालत नाजुक देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर कर दिया.

 

घायल युवक की पहचान धुरिपदा पंचायत के चांवराडीह गांव निवासी साहिल टुडू के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही राजनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही