Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Saraikela News: ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ जांच अभियान, शराब पीकर गाड़ी चलाता पकड़ाया चालक

शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष ड्रिंक एंड ड्राइव जांच अभियान के दौरान राजनगर थाने के समीप एक हाईवा चालक अल्कोहल सेवन कर वाहन चलाते हुए पकड़ा गया.
Advertisement
Advertisement

Saraikela-Kharsawan: शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष ड्रिंक एंड ड्राइव जांच अभियान के दौरान राजनगर थाने के समीप एक हाईवा चालक अल्कोहल सेवन कर वाहन चलाते हुए पकड़ा गया. राजनगर थाना पुलिस एवं ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त जांच में ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच के दौरान चालक के शराब सेवन की पुष्टि हुई.

 

पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए चालक पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया और चालान काटा. अधिकारियों ने बताया कि शराब पीकर भारी वाहन चलाना सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करता है. ऐसे मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

 

पुलिस ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. साथ ही वाहन चालकों से शराब का सेवन करने के बाद वाहन नहीं चलाने की अपील की गई.

 

राजनगर थाना पुलिस ने कहा कि सरायकेला-खरसावां जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा और नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही