Search

Saraikela News : लॉरी की टक्कर से मासूम की मौत, परिवार के चार सदस्य घायल

Saraikela : मंगलवार शाम रथ मेला देखने जा रहे एक परिवार का ऑटो लॉरी से टकरा गया. इस सड़क हादसे में एक मासूम बच्चे की मौत हो गई. जबकि परिवार के चार अन्य सदस्य घायल हो गए. घटना पश्चिम बंगाल के बलरामपुर के पास टाटा-पुरुलिया राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-18) पर हुई. जहां तेज रफ्तार लॉरी ने ऑटो को टक्कर मार दी. सभी लोग सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र के आदरडीह गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं.
 
सरायकेला-खरसावां जिले की खबरें

Uploaded Image

इसे भी पढ़े..

जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच आदरडीह गांव का एक परिवार ऑटो से बलरामपुर रथ मेला देखने जा रहा था. इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार लॉरी ने ऑटो को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया. स्थानीय लोगों ने ऑटो में फंसे घायलों को बाहर निकाला और उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. इलाज के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि परिवार के चार अन्य घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है.

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर एनएच-18 पर यातायात सामान्य कराया. पुलिस हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. यह भी पता लगा रही है कि दुर्घटना तेज रफ्तार की वजह से हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण था.

स्थानीय लोगों का कहना है कि बलरामपुर क्षेत्र में एनएच-18 पर आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं. लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती से नियंत्रण करने, यातायात व्यवस्था मजबूत करने व सड़क सुरक्षा के प्रभावी इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही