Search

 
 
 

Saraikela News : आदित्यपुर की गुलेरिया इंजीनियरिंग में सिलेंडर ब्लास्ट में झुलसे एक मजदूर की मौत, 7 घायल

सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित गुलेरिया इंजीनियरिंग कंपनी में गुरुवार दोपहर एक सिलेंडर ब्लास्ट हो गया. इस हादसे में 2 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जबकि 6 अन्य घायल हुए हैं. झुलसे एक मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई.
 
अस्पताल में इलाजरत घायल मजदूर.

Saraikela : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित गुलेरिया इंजीनियरिंग कंपनी में गुरुवार दोपहर एक सिलेंडर ब्लास्ट हो गया. इस हादसे में 2 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जबकि 6 अन्य घायल हुए हैं. झुलसे एक मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक की पहचान मुरली के रूप में हुई है .

 

https://lagatar.in/new-revelation-in-jpsc-investiation-command-of-examination-conduct-was-in-the-hands-of-tdpl-agency-cid-is-investigating-every-link


जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद 5 मजदूरों को TMH में भर्ती कराया गया था. इनमें से मुरली की मौत हो गई, जबकि चार अन्य मजदूरों का इलाज  जारी है. वहीं, तीन अन्य घायल मजदूरों को आदित्यपुर स्थित संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुरुवार दोपहर फैक्ट्री में काम चल रहा था. इसी दौरान अचानक तेज धमाके के साथ सिलेंडर ब्लास्ट हो गया. धमाका इतना जोरदार था कि आसपास काम कर रहे कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई.  घटना के बाद फैक्ट्री कर्मियों और प्रबंधन की ओर से राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया और झुलसे मजदूरों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. 

 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा सिलेंडर ब्लास्ट के कारण हुआ है. हालांकि विस्फोट किस सिलेंडर में हुआ और इसकी वास्तविक वजह गैस रिसाव थी या तकनीकी खराबी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है.

 

सूचना मिलते ही पुलिस व कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों के पालन की भी गहनता से जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारणों का पता चल सकेगा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही