Search

 
 
 

Saraikela News : DC ने गम्हरिया CHC का किया निरीक्षण, खाली मिले वार्ड, व्यवस्था सुधारने की चेतावनी

डीसी नीतीश कुमार सिंह ने गुरुवार को गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान अस्पताल की व्यवस्था में कई कमियां सामने आईं. महिला व पुरुष वार्ड पूरी तरह खाली मिले, जबकि पुरुष वार्ड का ताला भी समय पर नहीं खुल सका.
 
अस्पताल का निरीक्षण करते डीसी नीतीश कुमार सिंह.

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के डीसी नीतीश कुमार सिंह ने गुरुवार को गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान अस्पताल की व्यवस्था में कई कमियां सामने आईं. महिला व पुरुष वार्ड पूरी तरह खाली मिले, जबकि पुरुष वार्ड का ताला भी समय पर नहीं खुल सका था. इन स्थितियों पर डीसी ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को व्यवस्था में तत्काल सुधार करने का निर्देश दिया.

 


डीसी ने ओपीडी, महिला वार्ड, पुरुष वार्ड समेत अस्पताल के अन्य हिस्सों का जायजा लिया. अस्पताल में एक भी मरीज भर्ती नहीं मिला. गम्हरिया जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्र के सरकारी अस्पताल में मरीजों की अनुपस्थिति पर उन्होंने चिंता जताई. अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि लोगों का सरकारी अस्पतालों पर भरोसा बढ़े और उन्हें बेहतर इलाज मिले.


निरीक्षण के दौरान पुरुष वार्ड में ताला लगा मिला. काफी देर इंतजार के बाद चाबी आने पर डीसी वार्ड के अंदर पहुंचे. उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को फटकार लगाते हुए भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा नहीं होने की चेतावनी दी. औषधि भंडारण कक्ष में एक्सपायरी दवाओं की जानकारी मिली. अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल से सभी एक्सपायरी दवाओं को हटा दिया गया है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही