Search

 
 
 

Saraikela News : जंगल में मिली अज्ञात व्यक्ति की सड़ी-गली लाश, पहचान में जुटी पुलिस

गम्हरिया थाना क्षेत्र के इटागढ़ जंगल से एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई. दुर्गम जंगल में शव मिलने की सूचना पर गम्हरिया थाना पुलिस ने रातभर अभियान चलाकर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
 

Saraikela : गम्हरिया थाना क्षेत्र के इटागढ़ जंगल से एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई. दुर्गम जंगल में शव मिलने की सूचना पर गम्हरिया थाना पुलिस ने रातभर अभियान चलाकर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

 

जानकारी के अनुसार, देर रात पुलिस को सूचना मिली कि इटागढ़ के जंगल के अंदर एक शव पड़ा हुआ है. काफी मशक्कत के बाद पुलिसकर्मी घटनास्थल तक पहुंचे और शव को जंगल से बाहर निकालने में सफल रहे.

 

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, जंगल से तेज दुर्गंध आने के बाद लोगों को किसी अनहोनी की आशंका हुई. जब ग्रामीणों ने जंगल के अंदर जाकर देखा तो वहां एक सड़ी-गली लाश पड़ी मिली. इसके बाद तत्काल इसकी सूचना गम्हरिया थाना पुलिस को दी गई.

 

पुलिस ने बताया कि शव काफी पुराना हो चुका था. शरीर पूरी तरह सड़-गल गया था और उस पर कीड़े लग थे. आधी रात से शुरू हुआ रेस्क्यू अभियान भोर करीब चार बजे पूरा हुआ, जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

 

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है और मामले की जांच में जुटी हुई है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पहचान होने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा. वहीं जंगल में अज्ञात शव मिलने की घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही