Search

 
 
 

Saraikela News : DGP का सरायकेला दौरा, पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने का निर्देश

डीजीपी ने जिले की सुरक्षा व्यवस्था व अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. उन्हें सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर बनाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए.
 
डीजीपी का स्वागत करते पुलिस अधिकारी.


Saraikela : झारखंड की पुलिस महानिदेशक (DGP) तदाशा मिश्रा शुक्रवार को सरायकेला पहुंचीं. उनके साथ कोल्हान के डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा भी थे. परिसदन में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया गया. डीजीपी ने जिले की सुरक्षा व्यवस्था व अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. उन्हें सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर बनाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए.

 


बैठक में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण, नियमित गश्ती, संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई. DGP ने अधिकारियों से कहा कि पुलिस की सक्रियता लगातार बनी रहनी चाहिए. आपराधिक गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करें. उन्होंने शहर चल रहीं सुरक्षा तैयारियों का भी जायजा लिया और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने, गश्ती व्यवस्था को और प्रभावी बनाने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को पूरी तरह तैयार रखने पर जोर दिया.


मौके पर सरायकेला-खरसावां एसपी मनोज स्वर्गीयारी, SDPO अनुभव भारद्वाज, डीएसपी मुख्यालय सहित जिले के कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे. अधिकारियों ने जिले की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी और भविष्य की रणनीति पर भी चर्चा की.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही