Search

Saraikela News : SIR को लेकर डिजिटल अलर्ट, 30 जून को सोशल मीडिया पर जागरूकता अभियान

Saraikela : जिला प्रशासन ने 30 जून (मंगलवार) को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान को सफल बनाने के लिए जिलेभर में डिजिटल जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया है. इस अभियान के माध्यम से अधिक लोगों तक मतदाता सूची पुनरीक्षण की जानकारी पहुंचाई जाएगी व नागरिकों को इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा.
 
इसे भी पढ़े..

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने बताया कि सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक फेसबुक, एक्स (पूर्व में ट्विटर), इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर #JharkhandSIR  के साथ जागरूकता अभियान चलाया जाएगा.

उपायुक्त ने जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों (BDO) और अंचल अधिकारियों (CO) को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर मौजूद रहकर या अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से SIR-2026 से जुड़े पोस्टर और लीफलेट के संदेश पढ़ते हुए वीडियो व तस्वीरें साझा करें. इसका उद्देश्य मतदाताओं तक सही और जरूरी जानकारी पहुंचाना और उन्हें मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान से जोड़ना है.

जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से भी अपील की है कि वे इस डिजिटल अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं. लोग #JharkhandSIR के साथ जागरूकता संबंधी पोस्ट, वीडियो और अन्य सामग्री साझा कर अभियान को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभा सकते हैं. प्रशासन का मानना है कि जनभागीदारी से मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान अधिक प्रभावी और सफल होगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही