Search

 
 
 

Saraikela News : बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, गर्दन पर मिले धारदार हथियार से वार के निशान

Saraikela News : मोची राम महतो 15 अक्टूबर को अपने घर से निकले थे. काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन उनकी तलाश में जुट गए. परिवार के लोग उन्हें आसपास के इलाकों में खोज रहे थे.
 
मोची राम महतो की फाइल फोटो.

Saraikela News : सरायकेला थाना क्षेत्र के सिमलबेड़ा गांव में एक बुजुर्ग का शव पड़ा मिला. मृतक की पहचान गांव के मोची राम महतो के रूप में हुई है. उनके गले पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं. इससे हत्या की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, घटना के पीछे की असली वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है.

 

इसे भी पढ़ें


जानकारी के अनुसार, मोची राम महतो 15 अक्टूबर को अपने घर से निकले थे. काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन उनकी तलाश में जुट गए. परिवार के लोग उन्हें आसपास के इलाकों में खोज रहे थे. इसी बीच शनिवार को गांव के पास ही उनका शव पड़ा मिला. शव देख परिजनों के होश उड़ गए. 


घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. परिजनों के बयान के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही