Search

 
 
 

Saraikela News : ईचागढ़ के जंगल में हाथी ने ग्रामीण को कुचलकर मार डाला, इलाके में दहशत

Saraikela News: घटना की जानकारी मिलने के बाद से आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है. जंगल से सटे इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों को आशंका है कि हाथी दोबारा हमला कर सकते हैं.
 
जंगल से बरामद शव.

Saraikela News : सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र में जंगली हाथी के हमले में एक ग्रामीण की मौत हो गई. घटना तिरुलडीह पंचायत के मुदीडीह गांव स्थित जंगल की है. जानकारी के अनुसार, ग्रामीण जंगल में मौजूद था, तभी अचानक उसका सामना हाथी से हो गया. हाथी ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

 

इसे भी पढ़ें


घटना की जानकारी मिलने के बाद से आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है. जंगल से सटे इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों को आशंका है कि हाथी दोबारा हमला कर सकते हैं. खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान और घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही