Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Saraikela News : बंद घर में  लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया स्टेशन रोड स्थित साई नगर रोड नंबर-5 में मंगलवार सुबह एक बंद घर में भीषण आग लगने से लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई.
Advertisement
Advertisement
सरायकेला-खरसावां जिले की खबरें

Gamharia : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया स्टेशन रोड स्थित साई नगर रोड नंबर-5 में मंगलवार सुबह एक बंद घर में भीषण आग लगने से लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई. घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था. सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि तब तक घर के अंदर रखा अधिकांश सामान पूरी तरह जल चुका था.

 

 

पीड़ित महादेव कुमार ने बताया कि वह किसी जरूरी काम से पूरे परिवार के साथ घर से बाहर गए हुए थे. मंगलवार सुबह करीब पांच बजे जब वे वापस लौटे तो घर के अंदर से धुआं और आग की तेज लपटें निकलती दिखीं. यह देखकर परिवार के लोग घबरा गए और आसपास के लोगों से मदद मांगी. देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया.पीड़ित परिवार के अनुसार वर्षों की मेहनत से जुटाया गया सामान कुछ ही देर में नष्ट हो गया. शुरुआती अनुमान के मुताबिक आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है.

 

Uploaded Image

स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी. फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग बुझने के बाद घर के अंदर का अधिकांश सामान पूरी तरह नष्ट मिला.परिजनों ने आशंका जताई है कि आग किसी शरारती तत्व ने जानबूझकर लगाई हो सकती है. उनका कहना है कि घर पूरी तरह बंद था और पहली नजर में शॉर्ट सर्किट जैसी कोई स्थिति दिखाई नहीं दे रही है. इसलिए आग लगने के कारणों की निष्पक्ष जांच जरूरी है.

 

पीड़ित परिवार ने आदित्यपुर थाना पुलिस को घटना की जानकारी दे दी है और लिखित शिकायत दर्ज कराने की तैयारी कर रहा है. वहीं स्थानीय लोगों ने भी पुलिस से मामले की गहराई से जांच कर आग लगने की असली वजह का पता लगाने और यदि किसी की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही