Search

 
 
 

Saraikela News : गम्हरिया के होटल में फूड सेफ्टी का छापा, फफूंद लगे 30 किलो लड्डू नष्ट

Saraikela News : खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने गम्हरिया के अजीत होटल में छापेमारी कर मिठाइयों की जांच की. करीब 30 किलो बूंदी के लड्डू में फफूंद लगे पाए गए. सभी लड्डु मौके पर ही नष्ट कर दिए गए.
 
लड्डू की जांच करते खाद्य सुरक्षा पदाथिकारी.

Saraikela News : खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया में जांच अभियान चलाया. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने अजीत होटल में छापेमारी कर मिठाइयों की जांच की. जांच में करीब 30 किलो बूंदी के लड्डू में फफूंद लगे पाए गए. सभी लड्डु मौके पर ही नष्ट कर दिए गए. होटल में साफ-सफाई व सैनिटाइजेशन की व्यवस्था भी मानकों के अनुरूप नहीं मिली. कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र भी नहीं थे.

इसे भी पढ़ें


खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने होटल संचालक को नोटिस जारी किया है. नोटिस में तय समय के भीतर सभी कमियों को दूर करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही खाद्य सुरक्षा से जुड़े नियमों का पालन करने को कहा गया है. दोबारा लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि होटल में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, साफ-सफाई व सुरक्षा मानकों का पालन जरूरी है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही