Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Saraikela News : फूड सेफ्टी की टीम का होटलों-ढाबों में छापा, सिंहदेव ढाबा पर 6000 रु. जुर्माना

सिंहदेव ढाबा के किचन में गंदगी थी. यहां कर्मचारी बिना हेडगियर व एप्रन के खाना बनाते मिले. ढाबा संचालक कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका. टीम ने ढाबा संचालक पर 5000 रुपए जुर्माना लगाया. ढाबा परिसर में खुली व जली हुई सिगरेट मिलने पर अलग से 1000 का जुर्माना लगाया गया.
Advertisement
Advertisement
ढाबा में जांच करने पहुंची टीम.

Saraikela : सरायकेला-खरसावां जिला खाद्य सुरक्षा विभाग (फूड सेफ्टी) की टीम ने बुधवार को समाहरणालय के पास गौरांगडीह स्थित ढाबों व होटलों में छापेमारी की. टीम का नेतृत्व जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सुबीर रंजन ने किया. अधिकारियों ने ढाबों के किचन, खाद्य सामग्री, साफ-सफाई आदि की जांच की. सिंहदेव ढाबा व किशन कन्हैया ढाबा में कई अनियमितताएं मिलीं.

 

सिंहदेव ढाबा के किचन में गंदगी थी. यहां कर्मचारी बिना हेडगियर व एप्रन के खाना बनाते मिले. ढाबा संचालक कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका. टीम ने ढाबा संचालक पर 5000 रुपए जुर्माना लगाया. ढाबा परिसर में खुली व जली हुई सिगरेट मिलने पर अलग से 1000 का जुर्माना लगाया गया.

 

https://lagatar.in/court-news-high-court-seeks-response-on-dangerous-condition-of-jamshedpurs-lakshmi-mansion 

 

वहीं, किशन कन्हैया ढाबा में भी कोटपा अधिनियम का उल्लंघन पाया गया. इस पर संचालक से 200 रुपए जुर्माना वसूला गया. जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सुबीर रंजन ने दोनों ढाबा संचालकों को साफ-सफाई सुधारने व खाद्य सुरक्षा के सभी नियमों का पालन करने का निर्देश दिया. कहा कि होटल, रेस्टोरेंट व ढाबा संचालकों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, सुरक्षित पेयजल, कर्मचारियों की स्वच्छता, नियमित मेडिकल जांच और पेस्ट कंट्रोल जैसे मानकों का पालन करना होगा. टीम में कार्तिक महतो, तरुण महतो व टोबैको कंट्रोल सेल के अशोक यादव शामिल थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही