Search

 
 
 

Saraikela News : आदित्यपुर में नाली बनाते समय गैस पाइपलाइन टूटी, गैस रिसाव से मची अफरा-तफरी

Saraikela News : आदित्यपुर में नाली निर्माण के दौरान गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई. गैस का रिसाव शुरू हो गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. गैस पाइपलाइन गेल कंपनी की है.
 
फाइल फोटो.

Saraikela News : आदित्यपुर के हरिओम नगर बैंक कॉलोनी में नाली निर्माण के दौरान गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई. पाइपलाइन टूटते ही गैस का रिसाव शुरू हो गया, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब दो घंटे तक गैस का रिसाव होता रहा. गैस पाइपलाइन गेल कंपनी की है. स्थानीय लोगों के मुताबिक काफी देर तक गैस की गंध आसपास के क्षेत्र में महसूस होती रही.

 

इसे भी पढ़ें


खबर फैलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने फोन पर मेयर को भी घटना की सूचना दी थी, गैस रिसाव की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड व गेल की टीम मौके पर पहुंची. टीम ने गैस सप्लाई बंद कर रिसाव को नियंत्रित करने में जुट गई. 


घटना के दौरान मौके से एक चिंताजनक तस्वीर भी सामने आई. गैस रिसाव वाली जगह के आसपास ही कुछ लोग सिगरेट पीते हुए नजर आए. गैस रिसाव वाली जगह पर किसी भी तरह की चिंगारी या आग गंभीर हादसे का कारण बन सकती थी. घटना के बाद नगर निगम के निर्माण पर भी सवाल उठने लगे हैं. रिहायशी इलाके में नाली या सड़क निर्माण शुरू करने से पहले यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि जमीन के नीचे गैस पाइपलाइन, बिजली के तार और अन्य यूटिलिटी लाइनें किन स्थानों से गुजर रही हैं. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही