Search

 
 
 

Saraikela News : ग्लोरिया इंजीनियरिंग हादसा, मृत ऑपरेटर के परिजनों को 10 लाख मुआवजा देने पर सहमति

आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 स्थित निजी फैक्ट्री ग्लोरिया इंजीनियरिंग की भट्ठी में हुए ब्लास्ट घायल ऑपरेटर मुरली पात्रो की मौत हो गई थी. प्रबंधन व मृतक के परिजनों के बीच वार्ता में आश्रित को 10 लाख रुपये मुआवजा, अंतिम संस्कार के लिए 60 हजार रुपये व ग्रुप इंश्योरेंस की पूरी राशि देने पर सहमति बनी.
 
सरायकेला-खरसावां जिले की खबरें

Saraikela : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 स्थित निजी फैक्ट्री ग्लोरिया इंजीनियरिंग की भट्ठी में हुए ब्लास्ट घायल ऑपरेटर मुरली पात्रो की मौत हो गई थी. परिवार को मुआवजा देने को लेकर चल रहा विवाद शुक्रवार को समाप्त हो गया. कंपनी प्रबंधन व मृतक के परिजनों के बीच हुई वार्ता में समझौता हुआ. इसमें मृतक के आश्रित को 10 लाख रुपये मुआवजा, अंतिम संस्कार के लिए 60 हजार रुपये व ग्रुप इंश्योरेंस की पूरी राशि देने पर सहमति बनी.

 

Uploaded Image

मुआवजा पर सहमति के बाद पीड़ित परिवार व अन्य.


ज्ञात हो कि गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे फैक्ट्री में कार्य के दौरान भट्ठी में अचानक विस्फोट हो गया था. हादसे में एक महिला कर्मी समेत आठ मजदूर झुलस गए थे. गंभीर रूप से घायल ऑपरेटर गम्हरिया के बासुरदा गांव निवासी मुरली पात्रो (30) की TMH में इलाज के दौरान मौत हो गई. अन्य घायलों में सूरज हांसदा, सोनमुनी दास और अनिल यादव का इलाज TMH में चल रहा है, जबकि शैलेंद्र महतो, अंकित कुमार और प्रकाश बोदरा स्थानीय अस्पताल में भर्ती हैं.

 


शुक्रवार सुबह परिजन अस्पताल पहुंचे और कंपनी प्रबंधन पर हादसे की वास्तविक जानकारी छिपाने का आरोप लगाया. उनका कहना था कि उन्हें फोन पर बताया गया था कि मुरली पात्रो सड़क दुर्घटना में घायल हुए हैं, जबकि अस्पताल पहुंचने पर उन्हें फैक्ट्री के भीतर हुए विस्फोट की जानकारी मिली. परिजनों ने शुरुआत में 40 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को स्थायी नौकरी देने की मांग करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने से भी इनकार कर दिया था.


बाद में कंपनी प्रबंधन व परिजनों के बीच हुई वार्ता में झामुमो नेता गणेश महाली व JLKM के कोल्हान अध्यक्ष नवीन महतो की मौजूदगी में समझौता हुआ. इधर, आदित्यपुर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. यह पता लगाया जा रहा है कि विस्फोट किन परिस्थितियों में हुआ और फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं. 
 
हिन्दी न्यूज, Hindi News , Latest news hindi, आज की ताजा खबर, jharkhand news, झारखंड न्यूज, Jharkhand breaking news, झारखंड ब्रेकिंग न्यूज,  रांची अपडेट, Ranchi Update, रांची न्यूज टुडे, Ranchi News today, झारखंड लेटेस्ट न्यूज, Jharkhand Latest News, Lagatar News, लगातार न्यूज
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही