Search

 
 
 

Saraikela News : कांड्रा पुलिस ने गुम हुए 5 मोबाइल खोजकर मालिकों को  सौपा

खरसावां जिले में गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे प्रोजेक्ट डिवाइस अभियान के तहत कांड्रा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है.
 

Seraikela :  खरसावां जिले में गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे प्रोजेक्ट डिवाइस अभियान के तहत कांड्रा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने डिजिटल ट्रैकिंग सिस्टम और सीईआईआर (CEIR) पोर्टल की मदद से पांच गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिया.

 

 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिले में मोबाइल गुम होने की शिकायतों का त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से प्रोजेक्ट डिवाइस चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत कांड्रा थाना में प्राप्त शिकायतों के आधार पर मोबाइल फोन की तकनीकी सहायता से खोजबीन की गई. सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से ट्रैकिंग कर पांच मोबाइल फोन सफलतापूर्वक रिकवर किए गए.

 

बुधवार को कांड्रा थाना परिसर में एक कार्यक्रम के दौरान बरामद मोबाइल उनके असली मालिकों को सौंपे गए. लंबे समय से अपने मोबाइल खोने से परेशान लोगों को जब उनके फोन वापस मिले तो उनके चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी. मोबाइल धारकों ने पुलिस की तत्परता और प्रयासों की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया.

 

कांड्रा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर घबराने के बजाय तुरंत नजदीकी थाना में शिकायत दर्ज कराएं और सीईआईआर पोर्टल पर भी जानकारी उपलब्ध कराएं. पुलिस का कहना है कि समय पर शिकायत मिलने से मोबाइल की बरामदगी की संभावना बढ़ जाती है.पुलिस ने यह भी बताया कि प्रोजेक्ट डिवाइस के तहत मोबाइल रिकवरी अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि गुम हुए मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाए जा सकें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही