Search

 
 
 

Saraikela News : चौका में डकैती की बड़ी साजिश नाकाम, हथियार के साथ 6 अपराधी गिरफ्तार

Saraikela News : एसपी मनोज स्वर्गायारी ने चौका थाना में प्रेसवार्ता कर मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मटकमडीह के टोला चुटियाखाल स्थित बंद प्राथमिक विद्यालय, बरियाबेड़ा में कुछ अपराधी जमा हुए हैं.
 
गिरफ्तार आरोपी.
  • तीन लूट की घटनाओं का खुलासा

Saraikela News : सरायकेला-खरसावां जिले की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है. वे एक बड़ी डकैती की तैयारी में थे. पुलिस ने उनके पास से हथियार, बाइक, मोबाइल फोन व वारदात में इस्तेमाल सामान बरामद किये हैं. यह कार्रवाई एसपी मनोज स्वर्गायारी के निर्देश पर गठित एसआईटी ने की.

 

इसे भी पढ़ें


एसपी मनोज स्वर्गायारी ने चौका थाना में प्रेसवार्ता कर मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मटकमडीह के टोला चुटियाखाल स्थित बंद प्राथमिक विद्यालय, बरियाबेड़ा में कुछ अपराधी जमा हुए हैं. इसके बाद चौका थाना प्रभारी गौरव कुमार व कुचाई थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार मुंडा के नेतृत्व में टीम बनाई गई. टीम ने घेराबंदी कर छह आरोपियों को पकड़ लिया.


गिरफ्तार आरोपियों में मोनसा सिंह मुंडा, चम्बुराम मुंडा उर्फ चमुरा सोमा मुंडा उर्फ सब्जी, देबेन मुंडा व सोमा मुंडा उर्फ करपा शामिल हैं. पुलिस मुटुदा (चौका) निवासी रामजीत मुंडा उर्फ मंगरा मुंडा को भी गिरफ्तार किया है. उनके पास से दो पिस्टल व KF 7.65 की एक जिंदा गोली बरामद की गई है. इसके अलावा लोहे का चाकू, दाउली व लोहे की हथौड़ी भी मिली है. पुलिस ने तीन बाइक, सात मोबाइल फोन व टी-शर्ट भी जब्त किए हैं. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है.


पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने हाल की तीन घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है. पुलिस के अनुसार, 19 अगस्त को बनसा शराब दुकान में लूट का प्रयास किया गया था. इसी दिन उरमाल स्थित माधुरी पेट्रोल पंप पर मोबाइल व नकदी की लूट हुई थी. इसके अलावा 3 सितंबर को घाटदुलमी के माउंट 10 व्यू होटल से दो मोबाइल फोन छीने गए थे. पुलिस ने इन घटनाओं में लूटे गए मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही