Saraikela News : सरायकेला थाना क्षेत्र के बंदडीह चौक के पास मंगलवार को सड़क हादसे में 35 वर्षीय संजय महतो की मौत हो गई. वह भालुबासा गांव का रहने वाला थे. जानकारी के अनुसार, संजय महतो सुबह करीब 11 बजे गम्हरिया में आयोजित श्राद्ध कर्म में शामिल होने गया थे. कार्यक्रम के बाद वह अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान बंदडीह चौक के पास एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी.
सिर में गंभीर चोट, हाथ भी टूटा
हादसे के बाद संजय सड़क पर गंभीर रूप से घायल हालत में पड़ा मिला. दुर्घटना में उसके सिर का एक हिस्सा बुरी तरह कुचल गया था. वहीं, उसका एक हाथ भी टूट गया था. गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई.
CCTV से वाहन की तलाश
घटना की सूचना मिलने पर सरायकेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अज्ञात वाहन की पहचान करने के लिए पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. पुलिस हादसे के कारणों का भी पता लगाने में जुटी है.
