Search

 
 
 

Saraikela News : रेलवे ट्रैक पर मिला व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

Gamharia News :मृतक की पहचान जयराम मांझी के रूप में की गई है. झामुमो के गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष भोमरा मांझी ने मृतक की पहचान अपने गांव के निवासी के रूप में की. शव मिलने की जानकारी के बाद भोमरा मांझी ने रेलवे पुलिस और गम्हरिया थाना को सूचना दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
 
रेलवे ट्रैक पर मिला व्यक्ति का शव

Gamharia News : गम्हरिया अंतर्गत आमडीह फाटक के पास शुक्रवार सुबह रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव झुरकुली फाटक और आमडीह फाटक के बीच पोल संख्या 263/D12 के पास मिला.

 https://lagatar.in/jssc-cgl-paper-leak-cid-conducts-late-night-raid-in-koderma-two-people-detained

 

मृतक की पहचान जयराम मांझी के रूप में की गई है. झामुमो के गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष भोमरा मांझी ने मृतक की पहचान अपने गांव के निवासी के रूप में की. शव मिलने की जानकारी के बाद भोमरा मांझी ने रेलवे पुलिस और गम्हरिया थाना को सूचना दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

 

साउथ बिहार एक्सप्रेस की चपेट में आने की आशंका

भोमरा मांझी के अनुसार, घटना सुबह करीब 7:05 बजे साउथ बिहार एक्सप्रेस के गुजरने के दौरान हुई. आशंका जताई जा रही है कि जयराम मांझी शौच के लिए रेलवे ट्रैक की ओर गए थे. इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गए होंगे. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. घटना की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही