Search

 
 
 

Saraikela News : कपाली में चोरी की गुत्थी उलझी, घर के सदस्य पर शक; पुलिस हर बिंदु पर कर रही जांच

सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के रहमतनगर वार्ड संख्या-15 में हुई चोरी की घटना ने नया मोड़ ले लिया है.  शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि घटना में घर के ही एक सदस्य की भूमिका हो सकती है.
 
सरायकेला-खरसावां जिले की खबरें

Saraikela : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के रहमतनगर वार्ड संख्या-15 में हुई चोरी की घटना ने नया मोड़ ले लिया है.  शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि घटना में घर के ही एक सदस्य की भूमिका हो सकती है. हालांकि पुलिस ने अभी किसी की संलिप्तता की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है.

 


जानकारी के अनुसार, घर में चोरी होने की सूचना मिलने के बाद कपाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया. पुलिस ने घर के सभी सदस्यों के साथ-साथ आसपास के लोगों से भी पूछताछ की. जांच के दौरान मिले तथ्यों और परिस्थितियों के आधार पर पुलिस का शक परिवार के ही एक सदस्य पर गया है.
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि घर से क्या-क्या सामान गायब हुआ है, घटना कैसे हुई और इसके पीछे वास्तविक वजह क्या है. मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. ताकि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी तथ्यों की पुष्टि हो सके.


कपाली ओपी प्रभारी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. सभी संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही