Search

 
 
 

Saraikela News : कांड्रा थाना पहुंचे NHRCCB के पदाधिकारी, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

राष्ट्रीय मानवाधिकार व अपराध नियंत्रण ब्यूरो (NHRCCB) के कोल्हान प्रमंडल के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को कांड्रा थाना पहुंचकर थाना प्रभारी से शिष्टाचार मुलाकात की.
 

Saraikela : राष्ट्रीय मानवाधिकार व अपराध नियंत्रण ब्यूरो (NHRCCB) के कोल्हान प्रमंडल के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को कांड्रा थाना पहुंचकर थाना प्रभारी से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई.

 

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कोल्हान प्रमंडलीय अध्यक्ष धनंजय कुमार शर्मा ने किया. उनके साथ झारखंड राज्य उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह, पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष पूजा शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अजित शर्मा, जिला सचिव राजदीप सेन, सक्रिय सदस्य संतोष कुमार गुप्ता और राजीव रंजन भी मौजूद रहे.

 

बैठक के दौरान NHRCCB की ओर से संगठन द्वारा मानवाधिकार संरक्षण, अपराध नियंत्रण और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में चलाए जा रहे कार्यों की जानकारी थाना प्रभारी को दी गई. साथ ही नशाखोरी पर रोक, यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूकता, बच्चा चोरी की अफवाहों को रोकने, मानव तस्करी और बाल मजदूरी के खिलाफ अभियान तथा महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई.

 

कांड्रा थाना प्रभारी ने संगठन के सामाजिक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस और सामाजिक संगठनों के बीच बेहतर समन्वय से जनहित के कार्यों को और प्रभावी बनाया जा सकता है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि अपराध या जनहित से जुड़ी किसी भी सूचना पर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई की जाएगी.

 

मुलाकात के अंत में NHRCCB की ओर से थाना प्रभारी को सम्मान स्वरूप मोमेंटो भेंट किया गया. वहीं कोल्हान प्रमंडलीय अध्यक्ष धनंजय कुमार शर्मा ने शांति समिति में संगठन के सदस्य संतोष कुमार गुप्ता को शामिल करने संबंधी एक पत्र भी थाना प्रभारी को सौंपा. थाना प्रभारी ने पत्र स्वीकार करते हुए इस दिशा में सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही