Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Saraikela News : अनियंत्रित ट्रक ने तीन गाड़ियों को मारी टक्कर, वन विभाग परिसर में घुसा

खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र स्थित कांड्रा मोड़ पर गुरुवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया. तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों को टक्कर मारते हुए वन विभाग की बाउंड्री वॉल तोड़कर परिसर के अंदर जा घुसा
Advertisement
Advertisement

Saraikela : खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र स्थित कांड्रा मोड़ पर गुरुवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया. तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों को टक्कर मारते हुए वन विभाग की बाउंड्री वॉल तोड़कर परिसर के अंदर जा घुसा. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

 

जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या JH02AY 3700 कांड्रा मोड़ से गुजर रही थी. इसी दौरान चालक को अचानक नींद आने से वाहन पर उसका नियंत्रण बिगड़ गया. अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी ऑल्टो, स्कॉर्पियो और अर्टिगा को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं.

 

हादसे के बाद भी ट्रक नहीं रुका और सीधे वन विभाग की बाउंड्री वॉल तोड़ते हुए परिसर के अंदर घुस गया. तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी.गनीमत रही कि जिस समय हादसा हुआ, उस वक्त क्षतिग्रस्त वाहनों में कोई मौजूद नहीं था. इससे बड़ी जनहानि टल गई. हालांकि दुर्घटना में लाखों रुपये के नुकसान की बात कही जा रही है.

 

घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. सूचना मिलने पर कांड्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है. साथ ही ट्रक मालिक और हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है.

 

https://lagatar.in/education-news-shatrughan-sinha-arrives-to-support-daughter-sonakshi-at-the-screening-of-system-zaheer-also-spotted

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही