Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Saraikela News : कांड्रा बाजार में पुलिस का फ्लैग मार्च, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने व यातायात नियम मानने की चेतावनी

Saraikela : जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस ने विशेष पैदल गश्ती व फ्लैग मार्च निकाला. यह अभियान पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कांड्रा थाना प्रभारी के नेतृत्व में चलाया गया.
Advertisement
Advertisement
सरायकेला-खरसावां जिले की खबरें

Saraikela : जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस ने विशेष पैदल गश्ती व फ्लैग मार्च निकाला. यह अभियान पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कांड्रा थाना प्रभारी के नेतृत्व में चलाया गया.

 

Uploaded Image

 

इसे भी पढ़े...

 

फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरू होकर कांड्रा बस स्टैंड व मुख्य बाजार क्षेत्र तक निकाला गया. इस दौरान पुलिस टीम ने पूरे बाजार का निरीक्षण किया, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. साथ ही लोगों से शांति व कानून-व्यवस्था बनाएं रखने में सहयोग करने की अपील की. पुलिस ने बाजार में मौजूद लोगों और दुकानदारों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए भी जागरूक किया.

 

अभियान के दौरान सड़क किनारे दुकान लगाकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई. पुलिस ने उन्हें निर्देश दिया कि वे सड़क पर दुकान लगाकर यातायात में बाधा उत्पन्न न करें. अधिकारियों ने कहा कि सड़क पर अतिक्रमण से वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है. आम लोगों को परेशानी होती है और दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ जाती है.

 

पुलिस ने स्पष्ट किया कि बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाएं रखने व लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर ऐसे अभियान आगे भी चलाए जाएंगे. साथ ही नागरिकों से अपील की गई कि वे यातायात नियमों का पालन करें, प्रशासन का सहयोग करें और क्षेत्र में शांति व सौहार्द बनाएं रखने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही