Search

 
 
 

हजारीबाग : कोयला लोड हाईवा की चपेट में आये युवक की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम

हजारीबाग स्थित बड़कागांव के 13 माइल से जुगरा जाने वाली ट्रांसपोर्टिंग सड़क पर कोयला लोड हाईवा की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. उसकी पहचान चेपाकला गांव निवासी नरेश कुमार महतो के रूप में हुई है. हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल नरेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
 

Hazaribagh : हजारीबाग स्थित बड़कागांव के 13 माइल से जुगरा जाने वाली ट्रांसपोर्टिंग सड़क पर कोयला लोड हाईवा की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. उसकी पहचान चेपाकला गांव निवासी नरेश कुमार महतो के रूप में हुई है. हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल नरेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

 

घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने 13 माइल के पास सड़क जाम कर दी, जिससे कोयला वाहनों सहित अन्य गाड़ियों की लंबी कतार लग गई. ग्रामीण मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को नौकरी और दोषी वाहन चालक पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

 

सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से वार्ता शुरू की. समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम जारी था.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 
 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही