Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Saraikela News : RIT थाना क्षेत्र में पुलिस का सुरक्षा अभियान, संदिग्धों की जांच व लोगों से सतर्क रहने की अपील

Saraikela : जिले में अपराध पर अंकुश लगाने व लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाने के लिए शनिवार को RIT थाना क्षेत्र में पुलिस ने सघन पैदल गश्ती अभियान चलाया. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों व जवानों की टीम ने क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, रेलवे स्टेशन के आसपास, शिक्षण संस्थानों के पास और संवेदनशील इलाकों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.
Advertisement
Advertisement
सरायकेला-खरसावां जिले की खबरें

Saraikela : जिले में अपराध पर अंकुश लगाने व लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाने के लिए शनिवार को RIT थाना क्षेत्र में पुलिस ने सघन पैदल गश्ती अभियान चलाया. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों व जवानों की टीम ने क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, रेलवे स्टेशन के आसपास, शिक्षण संस्थानों के पास और संवेदनशील इलाकों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.

Uploaded Image

इसे भी पढ़े..

गश्ती के दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जांच की. साथ ही विभिन्न स्थानों पर लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं और सुरक्षा संबंधी सुझाव भी लिए. पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों, राहगीरों व स्थानीय नागरिकों को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाएं रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है. साथ ही अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है.

अभियान के दौरान पुलिस ने लोगों से अपील की कि यदि आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तुरंत डायल 112 या नजदीकी थाना को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके.

इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहन चालकों को भी रोककर चेतावनी दी गई. नियमों का पालन करने की सलाह दी गई. थाना प्रभारी ने कहा कि इस तरह का पैदल गश्ती अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा.

इसका उद्देश्य असामाजिक तत्वों में कानून का डर बनाएं रखना, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण करना और आम लोगों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही