Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Saraikela News : गम्हरिया में किराए के मकान रह रहे तीन युवकों को पकड़ ले गई पुलिस

सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाने की पुलिस ने गुरुवार देर रात थाना क्षेत्र के शिवनारायणपुर स्थित एक मकान पर दबिश दी. पुलिस ने वहां किराए पर रह रहे तीन युवकों को धर-दबोचा.
Advertisement
Advertisement
सरायकेला-खरसावां जिले की खबरें

Saraikela : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाने की पुलिस ने गुरुवार देर रात थाना क्षेत्र के शिवनारायणपुर स्थित एक मकान पर दबिश दी. पुलिस ने वहां किराए पर रह रहे तीन युवकों को धर-दबोचा. पुलिस सूत्रों के अनुसार, युवकों के पास से IT (सूचना प्रौद्योगिकी) से जुड़े कुछ सामान बरामद हुए हैं. बरामद सामान की जांच की जा रही है. पुलिस तीनों युवकों को अपने साथ ले गई. उनसे पूछताछ की जा रही है.

 

 

हिरासत में लिए गए युवकों में गुलशन कुमार, सुमित कुमार व ताहिर खान शामिल हैं. तीनों शिवनारायणपुर में शशि सिंह के मकान में किराए पर रह रहे थे. इधर, मकान मालिक शशि सिंह ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं. उनका आरोप है कि देर रात बिना पूर्व सूचना के पुलिस उनके घर पहुंची और ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया. शशि सिंह ने कहा कि उन्हें सुबह पता चला कि पुलिस उनके किराएदारों को अपने साथ ले गई है. 


फिलहाल पुलिस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि IT से जुड़े बरामद सामान की तकनीकी जांच की जा रही है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही