Saraikela News : पश्चिम बंगाल पुलिस ने पुरुलिया में मवेशी चोरी के तार झारखंड से जुड़ने के बाद सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली में कार्रवाई की. पुरुलिया पुलिस की छह टीमों ने गुरुवार को कपाली ओपी क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर एक साथ छापेमारी की. इस दौरान मवेशी चोरी और तस्करी के मामलों से जुड़े दो वाहनों को बरामद किया गया. पुलिस के पहुंचने से पहले ही तस्कर फरार हो चुके थे.
इसे भी पढ़ें
पुलिस के अनुसार, पुरुलिया जिले में मवेशियों की तस्करी के दर्ज मामलों की जांच के दौरान झारखंड के कपाली में रहने वाले कुछ संदिग्धों के नाम सामने आए थे. इसी आधार पर पुलिस की टीमों ने यहां पहुंचकर एक साथ छापेमारी की. बरामद दोनों वाहनों की जांच की जा रही है. वहीं, फरार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.
पश्चिम बंगाल पुलिस का कहना है कि मवेशी चोरी और तस्करी के नेटवर्क पर कार्रवाई के लिए झारखंड पुलिस के साथ समन्वय बनाकर अभियान जारी रखा जाएगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

