Search

 
 
 

Saraikela News: पुलिस महकमे में फेरबदल, 8 थाना प्रभारी समेत 12 सब इंस्पेक्टरों का तबादला

जिले की कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से सरायकेला-खरसावां पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया है. एसपी के आदेश पर जिले के आठ थाना प्रभारी समेत 12 सब इंस्पेक्टर रैंक के पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है.
 

Saraikela: जिले की कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से सरायकेला-खरसावां पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया है. एसपी के आदेश पर जिले के आठ थाना प्रभारी समेत 12 सब इंस्पेक्टर रैंक के पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है. इस संबंध में आदेश एक जून को जारी कर दिया गया.

 

जारी आदेश में खास बात यह रही कि क्रम संख्या 8 से 12 तक सूचीबद्ध थाना प्रभारियों के तय समय से पहले तबादले के लिए कोल्हान क्षेत्र चाईबासा के डीआईजी कार्यालय से विधिवत अनुमति ली गई है.

 

जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है, उनमें गौरव कुमार को चौका थाना, वरुण यादव को ईचागढ़ थाना, रविकांत परासर को आरआईटी थाना, राहुल कुमार सिंह को खरसावां थाना और सतीश वर्णवाल को दलभंगा ओपी का प्रभार सौंपा गया है.

 

इसके अलावा रविंद्र मुंडा को कुचाई थाना, नरसिंह मुंडा को कांड्रा थाना, डिल्सन बिरुवा को नीमडीह थाना, संतन कुमार तिवारी को चांडिल थाना, बजरंग महतो को साइबर थाना सरायकेला, सोनू कुमार को गम्हरिया थाना और संजीव कुमार सिंह को खरसावां में नई जिम्मेदारी दी गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही