Search

 
 
 

Saraikela News : JKSJM इंटर कॉलेज के 300 छात्रों का रिजल्ट अटका, जैक पर उठे सवाल

कॉलेज में सोमवार को उप प्राचार्य पुरुषोत्तम महतो की अध्यक्षता में सभी कमेटियों की बैठक हुई. इसमें बताया गया कि करीब 300 छात्रों का रिजल्ट जैक बोर्ड की वेबसाइट पर नहीं दिख रहा है.
 

Saraikela : सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह स्थित JKSJM इंटर कॉलेज, आदारडीह के करीब 300 छात्र-छात्राओं का रिजल्ट अब तक जारी नहीं हुआ है. ये विद्यार्थी Arts, Science व Commerce के हैं. रिजल्ट जारी नहीं होने से विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों में भारी नाराजगी है. कॉलेज प्रबंधन ने सोमवार को बैठक कर जैक बोर्ड से जवाब मांगा है. 


कॉलेज में सोमवार को उप प्राचार्य पुरुषोत्तम महतो की अध्यक्षता में सभी कमेटियों की बैठक हुई. इसमें बताया गया कि करीब 300 छात्रों का रिजल्ट जैक बोर्ड की वेबसाइट पर नहीं दिख रहा है. 

 

 

उप प्राचार्य ने कहा कि कॉलेज प्रबंधन ने सभी छात्रों का फॉर्म सही तरीके से भरा था. बच्चों ने परीक्षा भी दी है और प्रैक्टिकल के अंक भी समय पर बोर्ड को भेज दिए गए हैं. इसके बावजूद रिजल्ट जारी नहीं होना चिंता का विषय है. पिछले 15 वर्षों से कॉलेज का 95 प्रतिशत तक रिजल्ट आता रहा है. उन्होंने बताया कि प्रिंसिपल फिलहाल रांची में जैक बोर्ड कार्यालय गए हैं. बोर्ड की ओर से सिर्फ आश्वासन मिल रहा है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही