Search

Saraikela News : सड़क सुरक्षा अभियान तेज, शराब पीकर वाहन चला रहे दो चालक पकड़े गए

Saraikela : जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने व यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस ने विशेष वाहन जांच अभियान चलाया. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यातायात पुलिस की टीम ने राजनगर थाना क्षेत्र में वाहनों की सघन जांच की. इस दौरान शराब के नशे में वाहन चला रहे दो चालकों को पकड़ा गया.
 
सरायकेला-खरसावां जिले की खबरें

Saraikela : जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने व यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस ने विशेष वाहन जांच अभियान चलाया. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यातायात पुलिस की टीम ने राजनगर थाना क्षेत्र में वाहनों की सघन जांच की. इस दौरान शराब के नशे में वाहन चला रहे दो चालकों को पकड़ा गया.

Uploaded Image

इसे भी पढ़े..

जांच के दौरान पुलिस ने दोनों चालकों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की, जिसमें यह पुष्टि हुई कि दोनों ने शराब पी रखी थी. इसके बाद मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया गया.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क हादसों में कमी लाने और लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है. आने वाले दिनों में भी जिले के विभिन्न इलाकों में वाहन जांच अभियान जारी रहेगा.

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने, तेज रफ्तार, गलत दिशा में वाहन चलाने, बिना हेलमेट दोपहिया चलाने व बिना सीट बेल्ट चारपहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे नशे की हालत में वाहन चलाने से बचें और सभी यातायात नियमों का पालन करें. पुलिस ने कहा कि सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है. इसलिए खुद सुरक्षित रहें और दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही