Search

 
 
 

Saraikela News : रोड किनारे खड़े 407 वाहन से टकराई स्कूटी, बुजुर्ग की मौत

लक्ष्मण चाम्पिया अपनी स्कूटी से जा रहे थे. इसी दौरान तेलाई के पास सड़क किनारे खड़े 407 वाहन से उनकी स्कूटी जा टकराई. वह घायल होकर सड़क पर गिर पड़े.
 
अस्पताल में शोकाकुल परिजन.

Seraikela : सरायकेला-खरसावां जिले के हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग पर मंगलवार की सुबह सड़क हादसे में स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत हो गई. मृतक की पहचान 63 वर्षीय लक्ष्मण चाम्पिया के रूप में हुई है. वह पश्चिमी सिंहभूम जिले के मझगांव थाना क्षेत्र को पड़ासा गांव के रहने वाले थे.

 

जानकारी के अनुसार, लक्ष्मण चाम्पिया अपनी स्कूटी से किसी काम से जा रहे थे. इसी दौरान तेलाई के पास सड़क किनारे खड़े 407 वाहन से उनकी स्कूटी जा टकराई. इस दुर्घटना में वह घायल होकर सड़क पर गिर पड़े. स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस से उन्हें इलाज के लिए राजनगर सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

 

सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. बताया गया कि लक्ष्मण चाम्पिया के घर में पत्नी के अलावा  एक पुत्र व एक पुत्री है. पुत्री की शादी हो चुकी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी. दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

 

https://lagatar.in/jharkhand-government-will-provide-free-pilot-training-to-15-students-with-a-family-income-of-up-to-12-lakh 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही