Search

 
 
 

Saraikela News : आदित्यपुर आशियाना मोड़ पर छिनतई मामले का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

आदित्यपुर आशियाना मोड़ के पास हुई छिनतई की घटना का पुलिस ने कुछ ही घंटों में खुलासा कर दिया. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से लूटा गया पर्स और 500 रुपये बरामद कर लिए हैं.
 
सरायकेला-खरसावां जिले की खबरें

Saraikela : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर आशियाना मोड़ के पास हुई छिनतई की घटना का पुलिस ने कुछ ही घंटों में खुलासा कर दिया. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से लूटा गया पर्स और 500 रुपये बरामद कर लिए हैं. वारदात में शामिल दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

 

Uploaded Image

गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस.


पुलिस के अनुसार, मंगलवार को आशियाना मोड़ के पास तीन युवकों ने बारीडीह बस्ती निवासी बलराम को रोककर उससे 500 रुपये नकद व उसका पर्स छीन लिया था. पीड़ित ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों का पीछा किया. एक आरोपी को मौके से ही पकड़ लिया गया. गिरफ्तार युवक की पहचान सालडीह बस्ती निवासी सोनू संन्यासी के रूप में हुई है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही