Search

 
 
 

Saraikela News : जंगली हाथी की संदेहास्पद मौत, करंट लगने की आशंका

सरायकेला-खरसावां जिले के कुकड़ू प्रखंड स्थित जंगल में एक जंगली हाथी का शव मिला है. हाथी की बिजली के तार की चपेट में आने से मौत की आशंका जताई जा रही है.
 
प्रतिकात्मक तस्वीर

Lagatar Desk :   सरायकेला-खरसावां जिले के कुकड़ू प्रखंड स्थित जंगल में एक जंगली हाथी का शव मिला है. हाथी की बिजली के तार की चपेट में आने से मौत की आशंका जताई जा रही है.  

 

जंगल में हाथी के मृत अवस्था में मिलने की खबर से तिरुलडीह और सपारूम गांव के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वन विभाग व पुलिस को जानकारी दी. सूचना पर वन विभाग और तिरुलडीह थाना पुलिस की टीम भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की.

 

बताया जा रहा है कि इन दिनों इलाके में जंगली हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है. फिलहाल वन विभाग की टीम हाथी की मौत के कारणों का पता लगा रही है. 

 

अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी. घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही