Saraikela News : सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के कोलाबड़िया गांव के पास शुक्रवार को नदी में डूबने से एक किशोर अमन कंदीर की मौत हो गई. खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई. परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है.
इसे भी पढ़ें
मिली जानकारी के अनुसार, अमन कंदीर नदी की ओर गया था. नदी में नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया. काफी देर तक अमन के घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई. उन्होंने उसकी तलाश शुरू की. इसी दौरान नदी में डूबने की घटना का पता चला.
सूचना मिलते ही राजनगर पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से किशोर के शव को नदी से बाहर निकाला गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस के अनुसार, अमन के पिता एमलेन कंदीर के आवेदन पर यूडी केस दर्ज किया गया है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

