Search

Saraikela News: आदित्यपुर के बाबा विश्वनाथ मंदिर में हुई चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Saraikela : जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के कल्पनापुरी स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. उसके पास से चोरी किए गए सामान भी बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान जुगसलाई के ईदगाह मैदान स्थित गरीब नवाज कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय मोहम्मद कलीम के रूप में हुई है.
 
सरायकेला-खरसावां जिले की खबरें

Uploaded Image

 इसे भी पढ़े...

पुलिस के अनुसार, 4 जुलाई को मंदिर में चोरी की घटना के बाद मंदिर प्रबंधन ने आदित्यपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की और तकनीकी व स्थानीय स्तर पर छानबीन करते हुए आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने आदित्यपुर और जुगसलाई क्षेत्र के कई मंदिरों में चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. इसके बाद पुलिस अब उसके आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य मामलों में उसकी भूमिका की भी जांच कर रही है.

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मंदिर से चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा. फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही