Search

 
 
 

Saraikela News: बंद पड़े ईंट भट्टे की छत उखाड़ लाखों की मशीनरी व उपकरण ले उड़े चोर

Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के हासाडुगरी स्थित एक बंद पड़े ईंट भट्टे में चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया. बंद होने का फायदा उठाकर अज्ञात बदमाश देर रात भट्टे की छत का टिन उखाड़कर अंदर घुस गए और मशीनों के कई महत्वपूर्ण पार्ट्स व अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए.
 

Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के हासाडुगरी स्थित एक बंद पड़े ईंट भट्टे में चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया. बंद होने का फायदा उठाकर अज्ञात बदमाश देर रात भट्टे की छत का टिन उखाड़कर अंदर घुस गए और मशीनों के कई महत्वपूर्ण पार्ट्स व अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए.

 

जानकारी के अनुसार, काला ईंट भट्टा पिछले कुछ समय से बंद पड़ा था. सुबह जब कर्मचारी भट्टे की देखरेख के लिए पहुंचे तो छत का टिन उखड़ा हुआ मिला. अंदर जाकर जांच करने पर पता चला कि ईंट निर्माण में इस्तेमाल होने वाली मशीनों के कई जरूरी पार्ट्स, लोहे के उपकरण और अन्य सामान गायब हैं.

 

घटना की जानकारी मिलने पर भट्टा मालिक जाकीर हुसैन मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया. इसके बाद उन्होंने कपाली ओपी में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए चोरी हुए सामानों की सूची पुलिस को सौंपी. प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस चोरी से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है.

 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की. सूत्रों के मुताबिक पूछताछ के लिए एक युवक को हिरासत में लिया गया है, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों की पहचान के साथ चोरी गए सामानों की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं. लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं के बीच इस वारदात ने इलाके के लोगों की सुरक्षा संबंधी चिंताओं को भी बढ़ा दिया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही