Search

 
 
 

Saraikela News : ट्रक ने पहले दो वाहनों, फिर सड़क पर खड़े युवक को रौंदा, मौत, दो घायल

चांडिल थाना क्षेत्र के चिलगु के पास रांची-टाटा NH-33 पर सोमवार सुबह सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए. मृतक की पहचान चिलगु निवासी जितेन दास (35 वर्ष) के रूप में हुई है.
 

Saraikela :  चांडिल थाना क्षेत्र के चिलगु के पास रांची-टाटा NH-33 पर सोमवार सुबह सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए. मृतक की पहचान चिलगु निवासी जितेन दास (35 वर्ष) के रूप में हुई है. 

 

जानकारी के अनुसार, चांडिल से जमशेदपुर की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया. ट्रक ने पहले एक मैजिक वाहन को टक्कर मारी, फिर एक मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया.

 

इसके बाद सड़क किनारे खड़े एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी और उसे काफी दूर तक घसीटता ले गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.  वहीं, मैजिक और बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया.

 

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए राजमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा. सूचना मिलते ही चांडिल थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी. फिलहाल पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही