Saraikela News : सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र में हुए चर्चित हत्याकांड (कांड संख्या 20/26) में पुलिस की दबिश पर दो आरोपियों ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया. कोर्ट के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया गया. इनके नाम मांझी राज टुडू उर्फ राजा टुडू (सालडीह निवासी) और सुनील सोरेन (गम्हरिया निवासी) हैं.
इसे भी पढ़ें
पुलिस ने दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की. दोनों ने मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. उनकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल कार (JH 01AY- 0408), शव को दफनाने में इस्तेमाल गैता, कुदाल और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं.
पुलिस के अनुसार, इससे पहले मामले के दो प्राथमिकी अभियुक्तों फुलचंद रघुनाथ हांसदा व रविन्द्र मार्डी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. उनके स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर ही शेष दो आरोपियों की पहचान हुई थी. पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

