Search

 
 
 

Saraikela News: लखीपोश में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन, 48 टीमों ने दिखाया दमखम

लखीपोश (LBSA) में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन सोमवार को हो गया. प्रतियोगिता में कुल 48 टीमों ने हिस्सा लिया. फाइनल मुकाबले में बाबा गोल्ड एफसी, गम्हारिया ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि नासा, हाकेगोड़ा उपविजेता रही.
 
सरायकेला-खरसावां जिले की खबरें

Saraikela: लखीपोश (LBSA) में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन सोमवार को हो गया. प्रतियोगिता में कुल 48 टीमों ने हिस्सा लिया. फाइनल मुकाबले में बाबा गोल्ड एफसी, गम्हारिया ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि नासा, हाकेगोड़ा उपविजेता रही. वहीं दुलार, राजनगर की टीम ने भी बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रतियोगिता में अपनी छाप छोड़ी.

Uploaded Image

सम्मान स्वरूप टीमों को एक-एक खस्सी (बकरा) भेंट किया गया

प्रतियोगिता में कुल छह पुरस्कार प्रदान किए गए. सभी भाग लेने वाली टीमों को सम्मान स्वरूप एक-एक खस्सी (बकरा) भेंट किया गया. विजेता टीम को आकर्षक ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया.

 

इसे भी पढ़ें:

 

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केपी सोरेन एवं कृष्ण बास्के ने शिरकत की. कार्यक्रम में बुद्धिजीवी मंच के जिला अध्यक्ष दुर्गा लाल मुर्मू, भुगती मर्डी, प्रखंड अध्यक्ष रामसिंह हेम्ब्रम, पूर्व मुखिया रघुनाथ मुर्मू, श्याम सोरेन, शेखर महाकुड़ सहित झामुमो के कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे.

 

समापन के मौके पर केपी सोरेन ने कहा कि क्षेत्र के युवाओं के लिए खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि उन्हें अपने उज्ज्वल भविष्य का रास्ता बनाना चाहिए. उन्होंने कहा कि झारखंड में डूरंड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए और कड़ी मेहनत कर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का लक्ष्य रखना चाहिए. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है ताकि झारखंड के युवा खेल जगत में अपनी अलग पहचान बना सकें.

 

वहीं कृष्ण बास्के ने कहा कि खेल युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण के साथ-साथ समाज और परिवार को भी नई दिशा देता है. उन्होंने युवाओं से अनुशासन के साथ खेलते हुए शिक्षा पर भी समान रूप से ध्यान देने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की अपील की. उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार खिलाड़ियों की प्रतिभा को आगे बढ़ाने और हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही