Search

 
 
 

Saraikela News : ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवकों की मौत,जांच में जुटी पुलिस

खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र में टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर मंगलवार देर रात एक  सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई. यह हादसा छोटा गम्हरिया स्थित निर्मल पथ के सामने हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.
 
सरायकेला-खरसावां जिले की खबरें

Saraikela : खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र में टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर मंगलवार देर रात एक  सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई. यह हादसा छोटा गम्हरिया स्थित निर्मल पथ के सामने हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. 

 

 

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.मृतकों की पहचान 22 वर्षीय मोहम्मद निसार, निवासी अंसार नगर, डेमडुबी (कपाली ओपी क्षेत्र) और 18 वर्षीय मोहम्मद रेहान, निवासी गौसनगर (कपाली ओपी क्षेत्र) के रूप में हुई है.

 

Uploaded Image

 

दोनों युवक फॉल्स सीलिंग का काम करते थे और मंगलवार रात काम खत्म कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी.हादसे में मोहम्मद निसार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल मोहम्मद रेहान को स्थानीय लोगों ने निजी एंबुलेंस की मदद से पहले अस्पताल पहुंचाया. बाद में बेहतर इलाज के लिए उसे टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई.

 

Uploaded Image

 

घटना के बाद काफी देर तक पुलिस और सरकारी एंबुलेंस के मौके पर नहीं पहुंचने से स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई. आक्रोशित लोगों ने विरोध जताते हुए टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर सड़क जाम कर दिया, जिससे कुछ समय तक यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा.

 

सूचना मिलने के बाद गम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम हटवाया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और बाइक को जब्त कर लिया है. हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही