Search

 
 
 

Saraikela News: वायरल वीडियो में ‘सेंदरा’ की धमकी से मचा हंगामा, प्रशासन से जांच की मांग तेज

सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र के आदरडीह गांव में आयोजित एक बैठक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है. बताया जा रहा है कि यह बैठक आदरडीह गांव के एक पेट्रोल पंप परिसर में एसएम स्टील पावर प्लांट के समर्थन में कुछ ग्रामीणों के साथ आयोजित की गई थी.
 
सरायकेला-खरसावां जिले की खबरें

Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र के आदरडीह गांव में आयोजित एक बैठक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है. बताया जा रहा है कि यह बैठक आदरडीह गांव के एक पेट्रोल पंप परिसर में एसएम स्टील पावर प्लांट के समर्थन में कुछ ग्रामीणों के साथ आयोजित की गई थी. 

Uploaded Image
जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में बैठक के दौरान कुछ जनप्रतिनिधियों और प्लांट प्रबंधन से जुड़े लोगों की मौजूदगी भी दिखाई देने की बात कही जा रही है. इसी दौरान सुखराम हेंब्रम कथित तौर पर "सेंदरा" करने की धमकी देते हुए सुनाई दे रहे हैं. सेंदरा आदिवासी समाज का एक पारंपरिक शिकार उत्सव माना जाता है, लेकिन सार्वजनिक बैठक में इस तरह की कथित टिप्पणी सामने आने के बाद इसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है.

 

इसे भी पढ़ें:


वीडियो सामने आने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि सार्वजनिक मंच से इस तरह की बातें सामाजिक सौहार्द और शांति व्यवस्था पर असर डाल सकती हैं. लोगों ने कहा कि यदि किसी प्रकार की आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है तो नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाए. फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही