Search

 
 
 

Saraikela News : काम के दौरान पाइप गिरने से वेल्डर की मौत, परिजनों ने मांगा मुआवजा

Saraikela News :जानकारी के अनुसार, इरशाद पिछले दो महीने से उत्कल कंपनी में वेल्डर का काम कर रहा था. मंगलवार शाम वह कंपनी के अंदर काम कर रहा था. इसी दौरान एक बड़े वाहन में लोड सामान में रखा भारी पाइप नीचे गिर गया और इरशाद के सिर पर जा लगा.
 
वेल्डर इरशाद आलम
  • आदित्यपुर की उत्कल कंपनी में हादसा

Saraikela News : खरसावां जिले के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित उत्कल कंपनी में काम के दौरान 28 वर्षीय वेल्डर इरशाद आलम की मौत हो गई.मृतक कपाली के अंसार नगर का निवासी था. मंगलवार शाम कंपनी के अंदर काम करने के दौरान एक भारी पाइप उसके सिर पर गिर गया था. गंभीर रूप से घायल इरशाद ने बुधवार शाम टीएमएच में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

 जानकारी के अनुसार, इरशाद पिछले दो महीने से उत्कल कंपनी में वेल्डर का काम कर रहा था. मंगलवार शाम वह कंपनी के अंदर काम कर रहा था. इसी दौरान एक बड़े वाहन में लोड सामान में रखा भारी पाइप नीचे गिर गया और इरशाद के सिर पर जा लगा.

 

हादसे में उसे गंभीर चोट आई. इसके बाद उसे इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन बुधवार शाम उसकी मौत हो गई.इरशाद सात भाइयों में छठे नंबर पर था. उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. 

 

अचानक हुए इस हादसे से परिवार गहरे सदमे में है. घटना के बाद परिजनों ने कंपनी प्रबंधन से उचित मुआवजे की मांग की है. हालांकि, कंपनी की ओर से अब तक मुआवजे को लेकर कोई स्पष्ट घोषणा नहीं की गई है. बताया जा रहा है कि कंपनी प्रबंधन ने परिजनों से बातचीत कर उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया है. फिलहाल परिवार को कंपनी के फैसले का इंतजार है.

 

वहीं, इरशाद के शव का एमजीएम अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया जारी है. अब देखना होगा कि कंपनी प्रबंधन हादसे में जान गंवाने वाले इरशाद के परिवार को कितना मुआवजा देता है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही